बरेली, फरवरी 16 -- फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को पुलिस ने 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोच लिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव रुकुमपुर जाने वाले रास्ते पर किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी मुबारिक निवासर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हाईवे पर ट्रक चालकों को स्मैक बेचता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...