पूर्णिया, फरवरी 19 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रखंड क्षेत्र के गुरही पंचायत अंतर्गत धनखनियां गांव के पास एक युवक को स्मैक और नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक लेकर गांव में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए सदर एसडीपीओ-2 के निर्देश पर पुलिस टीम ने धनखनियां गांव पहुंचकर एक घर के पास संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 99.41 ग्राम स्मैक, 91 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बैट्री, ब्लेड, साबूदाना, सिल्वर पेपर, पत्थर का टूटा चकला एवं प्लास्टिक सहित अन्य सामान बरामद किया गया जिसे जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धनखनियां वार्ड संख्या 14 निवासी मो. हासिम के 25 वर्षीय पुत्र मो. सरफूल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.