शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक एवं सभासद के विवाद के मामले में पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मंगलवार की सुबह नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार एवं सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील के बीच विवाद हो गया था। राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार ने सभासद सत्येंद्र सिंह पर गाली गलौज का जूता मारने का आरोप लगाया था। वहीं सभासद सत्येंद्र सिंह ने राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार पर रिश्तेदार के द्वारा ठेके पर किए गए कार्य का पेमेंट करने के नाम पर कमीशन मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। दोनों लोगों ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी थी। इस मामले में कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस टीम नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य लोगों के बयान लेकर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में जो सच्चाई आएगी उसके अनुसार आगे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.