गुमला, दिसम्बर 25 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई पुलिस ने बुधवार को आठ लाख तीस हजार रुपये की लूट का पर्दाफाश करते हुए इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों में रांची पंडरा निवासी आकाश कुमार (25), पुसो थाना क्षेत्र के चेगरी गांव निवासी आनंद कुमार रविदास (34) और लोहरदगा जिला के सेन्हा कल्हे पाट गांव निवासी गुलाम जिलानी अंसारी (36) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नगद, लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और चार मोबाइल भी जब्त किए। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह लूट कांड 19 दिसंबर की रात नागफेनी गांव स्थित कृष्णा होटल के पास हुआ था। जिसमें दो लाइन ट्रकों से आठ लाख तीस हजार रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने तुरंत कांड की जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर आकाश कुमार की पहचान कर उस...