आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 14289 रुपये वापस कराए। जमालपुर काजी निवासी देव कुमार के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 14289 की साइबर की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है। उप निरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि रुपये को होल्ड कराया गया था। विधिक कार्रवाई कर रुपये को पीड़ित के खाता में वापस कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.