फिरोजाबाद, मई 30 -- आनलाइन ठगी के शिकार के साइबर क्राइम टीम ने रुपये वापस कराए। रुपये पाकर उसने पुलिस की सराहना की। थाना शिकोहाबाद के गंगा नगर निवासी शिवलाल पुत्र गंगादीन निवासी गंगा नगर थाना शिकोहाबाद के साथ किसी व्यक्ति ने 18 लाख 61 हजार 700 रूपयों की ऑनलाइन ठगी कर ली। उसने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले धारा 318(4) बीएनएस व 66(D) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश में थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह थाना साइबर अपराध तथा उनकी टीम ने सम्बन्धित बैंकों व नोडल अधिकारियों को पत्राचार किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने पीड़ित के 4,23,210 रुपये सकुशल वापस कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.