कोडरमा, जनवरी 31 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने शुक्रवार की रात चंदवारा थाना क्षेत्र के चिलोडीह में सरिया लदा ट्रेलर को जब्त किया है। इस मामले में तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सरिया लदा उक्त ट्रेलर से लोहा ट्रक मालिक व चालक की मिलीभगत से रात के अंधेरे में उतारा जा रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर उक्त ट्रक को जब्त कर चंदवारा थाना में लगा दिया गया, जबकि तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह सरिया किसका है और कहां से कहां जा रहा था, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी इस मामले की कुछ बताने से इंकार कर रही है। हालांकि पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल चल रही है, इसके बाद हीं कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...