भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहपुर, गोपालपुर व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव के मतों की गिनती जीरोमाइल स्थित महिला आईटीआई केंद्र पर हुई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों विधानसभा के मतों की गिनती अलग-अलग काउंटरों पर शुरू हुई। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक जुटने लगे। सुबह 10 बजे तक अच्छी खासी संख्या में समर्थकों के जुटने के बाद पुलिस व अर्धसैनिक बल हरकत में आए। अचानक से सक्रिय हुई पुलिस टीम ने पहले मतगणना केंद्र से बाहर जुटे भीड़ को हटने को कहा। वहीं कई सुरक्षा बलों ने पहुंच पथ के आसपास जुटे समर्थकों को खदेड़ दिया। कई समर्थकों को अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करने से भी रोका गया। पुलिस की सख्ती देखकर सभी समर्थक बरारी हाउसिंग कॉलोनी की ओर निकल गए। वहीं गुरुवार रात को हाउसिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.