औरैया, फरवरी 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर खास में निर्माणाधीन 100 मीटर सीसी सरकारी सड़क को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने नामजद फाच्र्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। मामला 12 फरवरी का है, जब लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जानकारी के अनुसार निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग जनपद औरैया के अवर अभियंता प्रमोद प्रकाश की देखरेख में मैसर्स बालेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा ग्राम रामपुर खास में 100 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या यूपी 75 एएक्स 0202 के चालक ने निर्माणाधीन सड़क पर कार चढ़ा दी, जिससे ताजा बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। अवर अभियंता प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.