पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- बेरीनाग। राईआगर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व टीम ने स्कूली बच्चों के साथ ही आमजन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय के बारे में बताया। जोशी ने लोगों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर मददगार व्यति बनने के लिए भी प्रेरित किया। यहां एसआई शांति प्रकाश, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.