पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने सड़क पर मिला हुआ मोबाइल लौटाकर एक व्यक्ति को राहत पहुंचाई है। मुनस्यारी कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी प्रमोद खैर व रोशन को ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। पुलिस ने मोबाइल स्वामी की ढूंढखोज कर मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी वल्थी निवासी कुंदन राम को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...