बागेश्वर, दिसम्बर 17 -- कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहनों का चालान किया है। प्रभारी कोतवाल खस्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोमती पुल से सरयू पुल तक सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहनों का चालान किया है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल शाह ने बताया की नो पार्किंग में खड़े वाहनों से नगर में जाम लगने की सबसे बड़ा कारण है। सडक के दोनों किनारों वाहनों को खड़ा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.