जमुई, जनवरी 28 -- चकाई, निज संवाददाता। बीती सोमवार की रात 11 बजे के करीब खास चकाई गांव से चोर के शक में पकड़े गए एक संदिग्ध युवक को चकाई पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद उसे बांड बनवाकर छोड़ दिया गया। चकाई थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सोमवार की देर रात उसे खास चकाई चौक पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा था बाद में सूचना मिलने पर पुलिस उसे उठाकर थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की मगर वह किसी अपराध में संलिप्त नही पाया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि उसका नाम शेरो अंसारी है तथा वह हेठ चकाई गांव का निवासी है.वहीं पुलिस द्वारा उसे बांड बनवाकर छोड़ दिया गया। मालूम हो कि पिछले सात माह में सात मंदिरों सहित कई लोगों के घरों एवं दुकानों में चोरिया लगातार हो रही है इसलिए चोर समझकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...