लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- कोतवाली पुलिस ने सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर संगीन अपराधों में वांक्षित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार एस आई मेराज,आरक्षी कुलदीप, जगमोहन, अवनीश समेत टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने में संलिप्तता के बाद गैंगस्टर के तहत दर्ज अभियोग में वांछित बेहटी अफगान निवासी, शराफत, समसुद्दीन उर्फ सोनू, और निजाम और गैंग रैप कि आरोपी दुबहा निवासी राजेश पासी और पसगवां थाना क्षेत्र के गांव नरदी निवासी अंकुल कुमार उर्फ छोटू पासी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.