मेरठ, जनवरी 10 -- मेरठ, हिन्दुस्तान टीम मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसाड़ से महिला की हत्या के बाद एक युवती के अपहरण को लेकर शनिवार को भी बरामदगी न होने को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। विपक्षी दलों के कड़े रुख और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। शहर से लेकर कपसाड़ गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कपसाड़ गांव की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। गांव के प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विपक्षी नेताओं को गांव में दाखिल होने से रोकना है ताकि स्थिति को बिगड़ने से बचाया जा सके। सपा सांसद रामजी लाल सुमन को काशी टोल प्लाजा पर ही पुलिस ने रोक दि...