हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने क्षेत्र की पुलिस ने रामभद्र रामचौरा मंदिर स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार की सुबह पप्पू शाह के मकान से एक महिला का शव संदिग्ध परीस्थिति में बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला रामचौरा मंदिर से दक्षिणी गैस गोदाम स्थित कॉलोनी निवासी पप्पू शाह की पत्नी खुशबू कुमारी थी। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि दहेज में 02 लाख रुपए एवं बुलेट गाड़ी नहीं देने पर खुशबू की हत्या किया गया है। जिसे लेकर परिजन ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन मिलते के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति ने अपने ससुर सुरेश साह को गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे फोन कर बताया कि आपकी नतनी का मौत हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.