दरभंगा, जनवरी 7 -- लहेरियासराय। हायाघाट थाने की पुलिस ने हायाघाट थाने में दर्ज एक मामले में थाना क्षेत्र के धोबोपुर बंसारा निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र त्रिलोकी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बिरौल थाने की पुलिस ने बिरौल थाने में दर्ज एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के सर्दी निवासी मुन्ना यादव के पुत्र दिलखुश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, विशनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 16.56 लीटर विदेशी शराब के साथ एक स्कूटी को जब्त कर उघड़ा निवासी अनिल कुमार ठाकुर के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया। दो शराबियों को भेजा गया जेल बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने बहेड़ी बाजार से सोमवार की रात को शराब पीकर हंगामा करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों की पहचान सम...