बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- पुलिस रात के अंधेरे और कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर उतरकर जागरूकता अभियान चला रही है, पुलिस टीम पूरी रात गश्त कर वाहन चालकों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर रही है, दौरान वे लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं, पुलिस की ओर से की जा रही घोषणाओं में वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वे कोहरे में धीमी गति से चलें, एक लाइन में रहें, इंडिकेटर और फाॅग लाइट का प्रयोग करें। साथ ही, शराब पीकर वाहन न चलाने की भी सलाह दी जा रही है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। अभियान के तहत पुलिस ने ओवरलोडेड और बड़े वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर खुद ही रिफ्लेक्टर लगाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...