पीलीभीत, जून 25 -- थाना हजारा के गांव कबीरगंज बल फार्म के फॉर्मर ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन खरीदारी की थी। इस दौरान एक साइबर ठग ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। ठग ने बैंक खाते से 41 900 रुपए निकाल लिए थे। फार्मर ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। साइबर सेल ने मामले को थाना हजारा को स्थानांतरित कर दिया। हजारा पुलिस ने खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिला दी।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके खाते में धनराशि वापस करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.