भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने फ्राड पीड़ित के खाते में 22 हजार रुपये वापस कराए। ◆जनपदीय साइबर टीम ने एक बार फिर अपनी कार्य कुशलता को साबित किया। कोतवाली क्षेत्र के सुजीत कुमार निवासी अस्ती ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। साइबर फ्रॉड की वजह से उनके बैंक खाते से पैसा कट गया था। साइबर हेल्प ने प्रार्थना पत्र का त्वरित संज्ञान लिया। मामले की जांच करके 22 हजार रुपये बैंक खाते में वापस कराए गए। आह्वान किया कि साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल करके शिकायत करें। किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...