फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- थाना दक्षिण पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से असलहा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह थाना दक्षिण ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसे नानक वाली गली के पास से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम लक्ष्मण सिह पुत्र ईश्वरी प्रसाद बताया है। वह ककरऊ थाना उत्तर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...