सहारनपुर, मई 24 -- सरसावा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी सहित दो वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी प्रवीण पुत्र नरेश निवासी ग्राम जोहड़ माजरा थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी पर अलग-अलग थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। वही दो वारंटी अभियुक्तों अशोक उर्फ शोकी पुत्र लाल सिंह निवासी गांव इब्राहीमी तथा सुनील उर्फ काली पुत्र जगदीश निवासी किशनपुरा को भी गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.