प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। तीन साल पूर्व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहका-फुसलाकर उसे गैर प्रांत ले जाकर अनैतिक कृत्य में धकेलने के मामले में पुलिस ने आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रसोईया गांव निवासी मोहम्मद यूनुस का बेटा जाबिर तीन साल पहले एक गांव की एक किशोरी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया और उसे गैर प्रांत में अपने एक परिचित के माध्यम से उसे दूसरे के सुपुर्द कर फरार हो गया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को उप निरीक्षक पंकज वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...