गाजीपुर, दिसम्बर 10 -- सादात। स्थानीय पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त को बुधवार को प्यारेपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी 25 वर्षीय अनुज राजभर पुत्र लालजी राजभर निवासी ग्राम सेता का पुरा बनगांव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ का निवासी है, जिसे उप निरीक्षक सुरेन्द्र राम मिश्रा ने पकड़ा। एसओ बगीश विक्रम सिंह ने बताया कि अभियुक्त का चालान भेजकर कोर्ट में पेश करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...