शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- पुलिस ने सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में कुल 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। यह सफलता एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में मिली। बरामद मोबाइल उन शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किए गए जिन्होंने गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत सीईआईआर पोर्टल या पुलिस के माध्यम से की थी। पुलिस ने बताया कि मोबाइल ट्रैकिंग के लिए नागरिक अपने आईएमईआई नंबर और शिकायत संख्या सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं। बरामदगी में सर्विलांस सेल प्रभारी मनोज कुमार, प्रभारी एसओजी, साइबर सेल व कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने सक्रिय योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने नागरिकों से अपील की है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तुरंत थाना या सर्विलांस टीम को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...