बांका, फरवरी 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मैनमा ओपी की पुलिस ने शनिवार की देर रात चकसिया बहियार के जोगीवीर स्थान के समीप एक बदमाश को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चकसिया गांव का रूपेश यादव बहियार में अपने साथियों के साथ बैठकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, पुलिस को देखते ही सभी बदमाश भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर रूपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी तलाशी ली। पुलिस को उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं दो मोबाइल मिले। पुलिस उसे लेकर थाने आई तथा उससे पूछताछ की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश यादव राजडांड तथा आसपास के नहर से अवैध बालू खनन करता था। उसके भय से ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज...