कन्नौज, मार्च 23 -- तालग्राम, संवाददाता। पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत घर से लापता दो किशोरियों को फर्रुखाबाद से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शनिवार की सुबह एक युवक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि उसकी दो नाबालिक पुत्रियां घर से बिना बताए कही चली गई। पुलिस ने खोजी अभियान चलाकर उसी दिन दोनों किशोरियों को उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने फर्रुखाबाद शहर से उनकी मौसी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत दोनों किशोरियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.