फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- थाना फरिहा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पकड़ा है। वह एक किशोरी को भगाकर ले गया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार थाना फरिहा ने हमराह के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम गौरव उर्फ गौरी पुत्र भूरी सिंह बघेल बताया है। वह नगला बरी थाना बरहन जनपद आगरा का रहने वाला है। पिछले दिनों वह एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजन दो सितंबर को राजस्थान एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...