जमशेदपुर, मार्च 21 -- शहर में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के विभिन्न इलाको में की गई। इनमें वारंटी व अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं। बुधवार की रात में शहर के विभिन्न जगहों पर एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इस अभियान के दौरान ही विभिन्न मामलों के आरोपी, जिनके खिलाफ पहले से मामला दर्ज था, उनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान ही उन्हें घर पर पाया गया। उनलोगों की रिपोर्ट तैयार कर उसे जिला पुलिस के मुख्यालय भेजा गया। एसएसपी ने जिले के सभी थाना को निर्देश दिया है कि वे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा फरार वारंटियों की सूची बनाकर थानावार उनके ठिकानों पर छापेमारी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.