फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- जिले भर के थानों पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर सात दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें एनबीडब्ल्यू एसआर वांछित वारंटी एवं अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस सभी को न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जिले में वारंटियों के खिलाफ अभियान चलवाया। पुलिस का अभियान मध्य रात्रि 12 बजे से सुबह पांच बजे तक चलाया गया। वांछितों की तलाश में पुलिस रात भर दौड़ती रही। अभियान के दौरान पुलिस ने 86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें 82 एनबीडब्ल्यू, तीन एसआर वारंटी तथा एक अन्य वाँछित अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान थाना उत्तर ने 6, थाना दक्षिण ने 4, थाना रामगढ़ ने 5, थाना रसूलपुर ने 11, थाना टूण्डला ने 5, थाना पचोखरा ने 2, थाना रजावली ने 1,थाना नारखी ने 6, थाना नगला सिं...