मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- रविदास जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। शुक्रवार को जानसठ पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव तालडा भलवा भलेडी,मेंहलकी, सलारपुर आदि गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने जिस जिस गांव में शोभायात्रा किन-किन गली मोहल्लों से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी उन सभी रूट को चेक किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी रूट चेक कर लिए गए हैं एवं सभी जगह पुलिस फोर्स की समुचित ड्यूटी लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...