गुमला, मई 15 -- भरनो। भरनो थाना पुलिस ने बुधवार को यूपी के एक ईंट भट्ठा से फरार प्रेमी युगल को बरामद किया। दोनों नाबालिग हैं। किशोर 16 वर्ष और किशोरी की उम्र 17 वर्ष है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के एक गांव में इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 फरवरी को दोनों घर से भाग गए थे। किशोरी के पिता ने एक महीने पहले भरनो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता से दोनों का पता लगाया और यूपी से उन्हें बरामद किया। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा दिया गया,जबकि किशोरी की मेडिकल जांच कराई जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.