पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- पिथौरागढ़। 36वां सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक अयूब अली और उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी ने धारचूला रोड चौराहे पर खड़े टैक्सी चालकों, युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों और युवाओं से यात्रा करते समय दो पहिया वाहन में हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को निर्धारित गति पर चलाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने को कहा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...