गढ़वा, जनवरी 9 -- मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लावाचंपा गांव निवासी अकरम अंसारी को पुलिस ने उसका खोया हुआ मोबाइल वापस कर दिया। मामले में उसने सन्हा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने उक्त मोबाइल को सीईआइआर पोर्टल की मदद से बरामद कर लिया। उसके बाद अकरम को बुलाकर सौंप दिया। यह जानकारी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दी। मोबाइल मिलने पर उसने पुलिस के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...