फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- शिकोहाबाद में मोडिफाइड बाइकर्स के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोडिफाइड बाइक से निकलने वाली गोली की आवाज हार्ट के मरीजों की बीमारी बढ़ा रही है। ऐसे में पुलिस ने मोडिफाई बाइकर्स के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ने जसलई रोड पर साइलेंसर बदलकर तेज आवाज करने वाली बिना नंबर बाइक को चलाते हुए तीन छात्रों को पकड़ लिया। स्टेशन रोड, जसलई रोड पर पटाखा छोड़ने वाले इन मोडिफाइड बाइक सवारों की पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने मोडिफाइड बाईकर्स पर कार्यवाही करते हुए 16 हजार का चालान कर दिया। साथ ही छात्रों को चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.