फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और संवेदनशीलता से तीन खोए हुए बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवा दिया गया। यह घटना मेले में पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय पहलू को दर्शाती है, जिससे परिजन और उपस्थित पर्यटक दोनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रोहतक से आए तीन बच्चे अर्जुन, ऐनी और कशिश अपने चाचा सोनू के साथ सूरजकुंड मेले में घूमने आए थे। मेले की भीड़ के दौरान बच्चे अपने चाचा से बिछुड़ गए और गेट नंबर एक के पास रोते हुए खड़े थे। इसी दौरान वहां तैनात एक पुलिसकर्मी की नजर बच्चों पर पड़ी। बच्चों की हालत देखकर पुलिसकर्मी ने तुरंत उनसे बातचीत की और उन्हें अपने साथ सुरक्षित खोया-पाया केंद्र में ले आया। पुलिस ने बच्चों को शांत कर उनसे उनके बारे में जानकारी जुटाई। बच्चों द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.