आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। अहरौला थाना की पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बस्ती भुजवल गांव में एक माह पूर्व आरोपियों ने मीरा चौबे पत्नी अजय चौबे और उनकी बेटी वर्षा चौबे को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। अहरौला थाना की पुलिस ने आरोपी अंकित उर्फ पशुपतिनाथ चौबे निवासी बस्ती भुजवल थाना अहरौला को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया के पास गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...