मोतिहारी, फरवरी 24 -- पहाड़पुर। सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकड़िया बाजार गांव में छापेमारी कर एक हार्डवेयर दुकानदार को 296 ग्राम गांजा व बड़ी संख्या में चिलम के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दुकानदार मनकररिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह को उक्त गांजा व चिलम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूखे नशे से जुड़े अन्य संभावित कारोबारियों के संबंध में सुराग जुटाने में लगी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष, एसआई सोनू कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.