मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के पिपराहां गांव से पांच दिसंबर 2022 को लापता युवक अजीत कुमार का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की बरामदगी के लिए परिजन लगातार थाने का चककर लगाकर थक गए। पिता योगेंद्र भगत ने आरोप लगाया कि जब भी थाने पर जाता हूं, तो पुलिस पदाधिकारी डांट कर भगा देते हैं। थाने के दरोगा के द्वारा कहा गया कि दो किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ, तभी मामले में कार्रवाई की जायगी। पूरे मामले को लेकर पीड़ित योगेंद्र भगत ने अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.