सहारनपुर, जनवरी 21 -- गांव महेशपुर में मिशन शक्ति के तहत एक बैठक में पुलिस ने महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया। मंगलवार को गांव महेशपुर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित बैठक में ग्रामीण व महिलाओ को महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट,बालविवाह के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने ग्रामीणों हेल्पलाइन नंबर 1076,112,1098,1090,108 की जानकारी दी। इस दौरान महिला दारोगा राजबाला,रुची, हेड कांस्टेबल पूजा,दारेगा बचनसिंह, मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...