इटावा औरैया, फरवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस की ओर से महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें अपराधों से बचने के लिए तरीके बताए जा रहे हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस ने वैदपुरा बाजार में महिलाओं को एकत्रित करके उन्हें बताया कि किस तरह से उन्हें सावधानी बरतनी है और अपराधों से सतर्क रहना है। यह भी बताया कि यदि वे किसी परेशानी में है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर बनाए गए है । वह हेल्पलाइन नंबर डायल करें, पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस यह अभियान चला रही है। बाजार में स्कूलों में और गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...