चम्पावत, जनवरी 29 -- लोहाघाट। पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरखानगर, सार्की टोला वार्ड में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने की अपील की। महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप, गुड व बैड, साइबर अपराध आदि की जानकारी दी। टीम में एएसआई लाल सिंह अधिकारी, संजय जोशी, भुवन जोशी, अनीता, सीमा टम्टा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...