इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं को अपराधों के प्रति सतर्क किया और सावधानी बरतने के लिए कहा ।इसके साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी बताए। पुलिस ने महिलाओं को पम्पलेट भी दिए जिसमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं। यह जानकारी भी दी गई है कि किस समय कौन सा नंबर डायल करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने बाजार में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी बताए। यह भी बताया कि पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर बनाए है जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर फोन करें तो पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी। महिलाओं को यह भी बताया गया कि मुश्किल के समय घबराएं नहीं हेल्पलाइन नंबर डायल करें और पुलिस की मदद लें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.