बरेली, जनवरी 10 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने शातिर अपराधी महिपाल एवं उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर की तहरीर पर आरोपी महिपाल निवासी कमालपुर अलीगंज, नरेश निवासी गौंटिया डालचंद सिरौली एवं राजकुमार उर्फ डोरी निवासी मानपुर आंवला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमे में कहा है कि महिपाल गैंगलीडर है। वह अपने गैंग के सदस्य नरेश व राजकुमार के साथ मिलकर परिवार को आर्थिक व भौतिक व अन्य लाभ पहुंचाने के लिए संगठित गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उनका क्षेत्र में भय व्याप्त है। उल्लेखनीय है आरोपियों से बीते वर्ष पुलिस ने पांच किग्रा 480 ग्राम अफीम बरामद की थी। गैंग लीडर के खिलाफ कई थानों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.