मोतिहारी, फरवरी 28 -- मधुबन, निज संवददाता। नशा मुक्ति अभियान को गति देने को लेकर मधुबन थाना द्वारा गुरूवार को तालीमपुर ग्राम की महादलित बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन मधुबन थाना की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी नीतू राज ने किया। इस क्रम में100 महादलित परिवार के बच्चों के बीच कॉपी व कलम का वितरण किया गया। साथ ही नशा छोड़ने के लिए बस्ती के लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि नशा के सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां घर बना लेती है व परिवार तथा समाज को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके सेवन से सामाजिक, सांस्कृतिक व अध्यात्मिक सशक्तिकरण का ताना-बाना बिखर जाता है। नशा सेवन से बच्चों में समाज की मुख्य धारा से बहकने की प्रवृति आ जाती है। जिसका खामियाजा समाज के साथ देश को भुगतना पड़ता है। उन्होंने मंगरूबारा ग्राम से आयी एक महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.