मैनपुरी, फरवरी 2 -- किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी और उसके भाई की नाबालिग पुत्रियों को करन पुत्र रावेंद्र बहला-फुसलाकर 25 जनवरी को अगवा कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट 26 जनवरी को किशनी थाने में दर्ज करवाई गई थी। थाने के उप निरीक्षक उसे और उसकी भाभी को साथ ले गए और जयपुर से करन पुत्र रावेंद्र बाथम, विकल पुत्र अतलू बाथम उनके साथ दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। आरोप लगाया कि करन और विकल ने उसकी पुत्री के साथ वहीं दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि किशनी थाने के दरोगा ने आरोपियों से अनुचित लाभ लेकर पुलिस से अपनी मर्जी से बयान दिलवा दिए और बाद में पकड़े गए आरोपियों को भी छोड़ दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट जाकर एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.