दरभंगा, जनवरी 2 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत घनश्यामपुर के कर्णसागर पोखर मुहल्ला स्थिति एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब लगभग 1569 बोतल है। जिसकी कुल मात्रा 1096.38 लीटर बताई जाती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन तथा एक आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब की बड़ी खेप पहुंचाए जाने की गुप्त सूचना पर 31 दिसंबर की देर रात पुलिस छापेमारी के लिए निकली। तलाशी के दौरान गांव के अजीत कुमार कामती के घर से विभिन्न ब्रांड की लगभग 1096.38 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में गांव के ही राजेंद्र पासवान के पुत्र संतोष...