रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- खटीमा। उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड अंतरराज्यीय बॉर्डर पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर 14 वाहनों का एमबी एक्ट में चालान किया गया, जबकि दो बाइकों में रेट्रो साइलेंसर होने पर सीज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर सत्रहमील चौकी क्षेत्र में की गई चेकिंग में 5 रोडवेज बसों, 18 बड़े वाहनों और करीब 60 छोटे वाहनों की जांच की गई। पुलिस को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। टीम ने वाहन चालकों और यात्रियों को यातायात नियमों व सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस टीम में कोतवाल विजेन्द्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित बिष्ट, एएसआई प्रकाश सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल मनोज देव, पंकज कुमार, आरक्षी किशोर कुमार, झिगुरी राम, विजय राना, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हि...