चंदौली, फरवरी 4 -- चंदौली। संवाददाता । जिले में आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बुधवार को सभी थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षकों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने जगह-जगह पर बैरियर लगाकर सदिंग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, नये उम्र के युवकों के वाहन चलाने, तीन सवारी, संदिग्ध व्यक्तियों, चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालो को चिन्हित कर कुल 135 वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। इससे वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। दूसरी तरफ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा की देखरेख में प्रभारी सत्य प्रकाश यादव एवं यातायात पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना शीटबे...