बदायूं, जनवरी 6 -- बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बैंकों के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा उनके हथियारों की गहन जांच की गई। साथ ही बैंक परिसर के भीतर और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांस्टेबल राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...